फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएवी फ्लाईओवर के नीचे मृत मिला वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएवी फ्लाईओवर के नीचे सोमवार की सुबह एक वृद्ध मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर अपराध निरीक्षक ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को डीएवी फ्लाईओवर के नीचे एक वृद्ध के बेहोशी की हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के क्षेत्र में फोटो के आधार पर शिनाख्त कराने पर मृतक की शिनाख्त चंद्रवीर (65 वर्ष) निवासी राधानगर के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक के बेटे बाहर रहकर कार्य करते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें