फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक नवंबर को उठेंगे देव, बजने लगेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को है। इस दिन भगवान श्रीहरि चार महीने की योग निद्रा से जागेंगे। इसी दिन तुलसी विवाह भी होगा। देवोत्थान एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर को घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान विष्णु को शंख, डमरू, मृदंग, झाल और घंटी बजा कर योग निद्रा से जागृत किया जाएगा। इस दिन वैष्णव जन व साधु-संत एकादशी का व्रत करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने से घरों में भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का वास हाेने के साथ अकाल मृत्यु नहीं होती। एकादशी के दिन घरों से लेकर मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना करेंगे।
इस बार मात्र 26 दिन शहनाई गूंजेगी। इसे लेकर जिलेभर के होटल, मैरिज होम व धर्मशालाओं में बुकिंग जारी है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नवंबर में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 समेत नौ वैवाहिक मुहूर्त हैं। दिसंबर में 4, 10 और 11 समेत तीन मुहूर्त होंगे। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद फरवरी में शादियां शुरू होंगी।
विज्ञापन

खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी 2026 में नौ दिन विवाह के लिए उपयुक्त रहेंगे। इनमें 3, 4, 5, 10, 13, 15, 19, 20, 21 फरवरी को शुभ मुहूर्त रहेंगे। मार्च में 6, 9, 10, 11, 12 समेत पांच शुभ लग्न मुहूर्त हैं। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
पंडित नरेंद्र शर्मा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी की तिथि एक नवंबर को प्रातः 09:11 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 2 नवंबर को प्रातः 07:31 बजे तक रहेगी। ऐसे में एकादशी व्रत गृहस्थ लोग शनिवार को करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें