फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूल मिले थे बंद, सभी शिक्षक निलंबित

Thu, 28 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
 डीएम के आदेश पर सोमवार को जिले के परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण की बीएसए ने बुधवार को कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कर ली। निरीक्षण में जिले के आठ स्कूल बंद पाए गए थे, जिनके सभी शिक्षकों को निलंबित कर उनका वेतन रोक दिया गया है। इसी तरह 18 टीचर, 10 अनुदेशक और सात शिक्षामित्र भी नदारद मिले थे और उनका भी वेतन रोक दिया है। उधर, सीडीओ ने बीएसए से निरीक्षण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



बता दें कि सोमवार को डीएम के आदेश पर जिले भर के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण हुआ था। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अफसरों की ड्यूटी लगाई थी। निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिली थी और इसकी चर्चा मंगलवार को भी जोरों पर रही। निरीक्षण की अफसरों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी थी। प्राप्त रिपोर्ट का मंगलवार से शुरू हुआ अवलोकन बुधवार शाम तक जारी रहा।

बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में आठ स्कूल बंद मिले थे, जिनके सभी शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनका वेतन रोक दिया है। निरीक्षण में 18 टीचर, 10 अनुदेशक और सात शिक्षामित्र भी अनुपस्थित पाए गए थे और उनका भी वेतन रोक दिया है। निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों पर भी हेडमास्टरों को तलब किया जाएगा। बीएसए वेदराम ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण की कार्रवाई रिपोर्ट बना ली है, जिसे बृहस्पतिवार को सीडीओ को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


न मिली टीचर्स डायरी और न ही मिला शैक्षणिक कैलेंडर
बुलंदशहर। डीआईओएस के निरीक्षण में सिकंदराबाद स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में न तो शैक्षणिक कैलेंडर मिला और न ही टीचर्स डायरी। ऐसे में डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को चेतावनी देते हुए सुधार के लिए एक मौका दिया है।  उन्होंने बताया कि इस तरह की लापरवही सामने आने पर अब जिले के सभी विद्यालयों का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के लिए एक टीम का गठन कर उसे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से व्यवस्थाएं सुधारने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

विद्यालय को ताला लगाकर टीचर गायब
बुलंदशहर (ब्यूरो)। एएसबी इंटर कॉलेज बैर बादशाहपुर में आईटीआई चलाने के मामले की जांच के लिए बुधवार डीआईओएस निरीक्षण करने पहुंची। मगर इसकी भनक लगते ही टीचर विद्यालय का ताला लगाकर गायब हो गए।  


बता दें कि बैर बादशाहपुर के ग्रामीणों ने डीएम और डीआईओएस को शिकायत दी थी कि एएसबी इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय में आईटीआई भी चला रखी है। प्रबंधन समिति पर वर्षों से एक ही परिवार का कब्जा है और वह मनमानी करते हुए आईटीआई भी चला रहा है। इसके विरोध में ग्रामीण पिछले काफी दिनों से धरने पर भी बैठे हुए हैं।

शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने निरीक्षण करने की योजना बनाई और वह सुबह 8.30 बजे कॉलेज पहुंच गई। मगर विद्यालय के गेट पर ताला लटका मिला और वहां मात्र एक चपरासी ही ड्यूटी पर था। पूछताछ पर बताया कि प्रधानाचार्या और अन्य अध्यापक कुछ ही देर पहले स्कूल की छुट्टी कर ताला लगाकर गायब हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस को विद्यालय पर आईटीआई अंकित मिला।

डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि विद्यालय पर ताला लगा कर गायब होने वाले टीचरों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। डी-16 नोटिस जारी कर शासन से विद्यालय में कंट्रोलर की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें