फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दूध डेयरी पर छापेमारी, नमूने लिए

Sun, 23 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बुलंदशहर-स्याना रोड स्थित सात डेयरियों और सिकंदराबाद की एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने प्रत्येक डेयरी से दूध का नमूना लिया और उसे सील कर जांच के लिए भेज दिया।

शनिवार सुबह करीब नौ से लेकर 11 बजे तक बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध की डेयरियों पर छापेमारी की। इसमें जिले की नामी डेयरी समेत कई डेयरियां शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम में एफएसओ विनोद कुमार और यशपाल यादव शामिल रहे। स्याना-बुलंदशहर मार्ग पर सात डेयरी पर छापेमारी की गई। इसके बाद टीम सिकंदराबाद पहुंची और वहां डेयरी से दूध के नमूने लिए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुंवर मनोज सिंह ने बताया कि स्याना रोड से सात और सिकंदराबाद से एक डेयरी समेत आठ डेयरी से नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें