फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें हुईं लाल, आठ की मौत, सात घायल

Wed, 17 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात सड़क पर वाहन से चलने वाले लोगों के लिए काल की रात बनकर टूटी। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दिनभर जनपद के लोग शोक में डूबे रहे।

गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम छपरावत के निकट बुधवार की सुबह करीब 4 बजे एक स्कार्पियो कार सड़क किनारे गन्ने से भरे ट्रॉले में जा घुसी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा अन्य चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों के नाम सोहनपाल (55) एवं ज्ञान सिंह (45) निवासीगण मौसमगढ़ अतरौली अलीगढ़ हैं। घायलों में राजवीर सिंह, गौरीशंकर, सुमेर सिंह एवं बंटी मौसमगढ़ अतरौली अलीगढ़ हैं। सभी लोग मेरठ में अपने किसी परिचित मरीज को देखने जा रहे थे।

ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी जसवीर (30वर्ष)पुत्र महेंद्र, राजपाल राणा (65वर्ष)पुत्र मलखान सिंह, मंगलवार शाम बाइक से गांव सैदमपुर स्थित रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

रात करीब 9 बजे वैर ईदगाह के पास सिकंदराबाद से ककोड़ की ओर जा रहे डंफर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर पसौली निवासी सुशील ठाकुर की पत्नी अंजना 12 फरवरी को खेतों से चारा लेकर घर जा रही थी।

रास्ते में पसौली-सेगा जगतपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

बुधवार सुबह घायल महिला अंजना(32) ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने औरंगाबाद के मोहल्ला छेपीवाड़ा निवासी कलवा पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहासू के मोहल्ला बहोरान निवासी महिला सभासद का बेटा बिट्टू(30) अपने भाई लोकेश गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाते हैं। 11 फरवरी को माल खाली कर वह कठपुतली से लौट रहे थे।

रोहतक पहुंचने पर घना कोहरे के कारण ट्रक सामने से जा रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक बिट्टू और सहायक लोकेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें दिल्ली स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 14 फरवरी की सुबह बिट्टू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं लोकेश (22) भी उपचार के दौरान 16 फरवरी की रात मौत हो गई।

बाइक भिड़ंत में चार घायल, एक गंभीर रेफर
अलीगढ़ मार्ग पर गांव तेलियानगला के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गांव गरहरा निवासी मुकेश बाइक से अपने साढू के लड़के आकाश के साथ अपनी सुसराल डिबाई क्षेत्र में जा रहा था। सामने की ओर से गांव दरियापुर जिला अलीगढ़ निवासी युवक इशाक और फुरकान एक बाइक पर गांव शेरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां मुकेश पुत्र राजपाल 42 साल की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।

खेल-खेल में बच्चे ने स्टार्ट कर दी कार, शोरूम में घुसी
स्टेशन के पास खेल-खेल में बच्चे ने कार स्टार्ट कर दी। गियर में होने के कारण उछल कर कार जंक्शन कॉलोनी निवासी नवनीत बंसल के कपड़े के नवनिर्मित शो रूम में जा घुसी।

घटना से शो रूम पर खड़े लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर भगदड़ मच गई। हादसे में बच्चे को मामूली चोटे आई थी।

नरौरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी ओमवीर सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी मां माया देवी एवं गांव के दिनेश कुमार की सास शीला देवी मंगलवार देर रात नरौरा क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहीं थीं।

गांव रतनपुर पर बस से उतरकर पैदल नरौरा की ओर चलीं तो एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। माया देवी करीब 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जनपद में मंगलवार रात से लेकर बुधवार दोपहर तक कई सड़क हादसे हुए। जिनमें कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए। लोगों को सड़कों पर धीमी गति और संभलकर चलना चाहिए। साथ ही यातायात के नियमों का भी
विज्ञापन

पालन करना चाहिए।
- पीयूष श्रीवास्तव, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें