फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारक, दुआ में उठे लाखों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ईदगाह पर नमाज के बाद दुआ करते नमाजी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जनपद में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे ईदगाह मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की गई। मुल्क की सलामती और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गईं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। सांसद, डीएम समेत तमाम नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


नगर समेत जिलेभर में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना। सुबह आठ बजे से ईदगाह मस्जिद पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नगर की ईदगाह मस्जिद पर शहरकाजी मौलाना जैनुअल आवदीन ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में सेवई, दहीबड़े आदि लजीज व्यंजन बनवाए गए।

ईद के त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सांसद भोला सिंह, जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब, एसएसपी मुनिराज जी., एडीएम ब्रजेश सिंह, एडीएम अरविंद मिश्रा, ईओ एके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसपी देहात पीके तिवारी, एसडीएम रितु पुनिया ने कैंप लगाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


इसके अलावा सपा नेता दिनेश गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद राव, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, आप जिला संयोजक विकास शर्मा, चेयरपर्सन पिंकी गर्ग, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, दिलनवाज खान, सौरभ गोयल आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें