आरएसएस की तुलना आईएसआईएस से करने और राष्ट्र विरोधी बयानों को लेकर हिंदू संगठनों ने ओवैसी, कन्हैया और गुलाम नबी आजाद के पुतले की अर्थी निकालकर दहन किया।
विश्वहिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंगदल आदि हिंदू संगठनों ने पहासू स्थित मठ मंदिर से जेएनयू छात्र कन्हैया, हैदराबाद सांसद ओवैसी और कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद की अर्थी निकालते हुए अलीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचे।
उन्होंने वहां पर तीनों नेताओं का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शैलू शर्मा, मनोज गर्ग, शशांक, बिट्टू, ध्रुव आदि रहे। वहीं खुर्जा नगर में तनु सोलंकी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन करने वालों में सुनील, अविनाश, लवी, मोहित, गोलू, अमन, ज्ञानी, शशांक कपिल आदि रहे। गुलावठी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने असदुद्दीन औवेसी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह, संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर, नगर संयोजक नीरज सैनी, वीरेंद्र बंसल वीरू, हरिशंकर शर्मा, राजकुमार, वरूण शर्मा, विशाल सैनी, जीतू सिंह, राहुल वर्मा, राजकुमार सिशौदिया, नितिन राणा, यश गर्ग, शैलेंद्र प्रताप, आदेश चौहान, राहुल राणा, मन्नू पंडित, बंटी आदि शामिल रहे। इससे पूर्व भाजयूमो ने भी औवेसी का पुतला फूंका। र भाजयूमो के नगर अध्यक्ष प्रिंस तेवतिया, मनोज शर्मा, अनिमेश अगस्तीन, गजेंद्र चौधरी, रहे।