फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले के 422 माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे ईको क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए जिले के 422 माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब का गठन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। साथ ही उन्हें प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि शासन से मिले निर्देश पर स्कूलों में गठित होने वाले ईको क्लब विद्यालय स्तर पर विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों से भी जोड़ा जाएगा।
ईको क्लब के माध्यम से छात्र न केवल पर्यावरण के महत्व को समझेंगे बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक कर सकेंगे। विद्यालयों में समय-समय पर पौधरोपण अभियान, जागरूकता रैलियां, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे। बताया कि इसकी शुरुआत ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें