फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ईसीजी का पेपर रोल आया, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय की स्टेमी केयर यूनिट में बुधवार को ईसीजी का पेपर रोल मिल गया। दो मरीजों के सीने में दर्द होने पर ईसीजी की गई। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में एक सप्ताह पूर्व स्टेमी केयर यूनिट के लिए एक बेड आरक्षित कर ईसीजी मशीन लगाई गई। मात्र 11 लोगों की ईसीजी में पेपर रोल खत्म हो गया। ऐसे में सोमवार को ईसीजी कराने आए मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा। पेपर रोल आ जाने पर अब हृदय रोगियों को निजी अस्पताल में जांंच नहीं करानी पड़ेगी। बुधवार को ईसीजी मशीन से सीने में दर्द के दो मरीजों की जांच की गई। प्रभारी सीएमएस डाॅ. प्रदीप राणा ने बताया कि ईसीजी मशीन का पेपर रोल मंगवा दिया गया है। जांच शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें