फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्लास्टिक स्क्रैप के नाम पर लाया जा रहा ई-स्क्रैप पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जीएसटी की टीम ने प्लास्टिक कबाड़ के नाम पर लाए जा रहे ई-स्क्रैप से भरी गाड़ी को पकड़ा है। स्क्रैप मुंबई से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। ई-वेस्ट की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी, जिस पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त प्रभाकर नाथ मिश्रा ने बताया कि भूड़ चौराहे पर टीम चेकिंग कर रही थी। स्क्रैप भरी एक गाड़ी को रोका गया तो उसके चालक ने प्लास्टिक स्क्रैप का बिल दिखाया। वह मुंबई से मुरादाबाद जा रहा था। संदेह होने पर जांच की गई तो गाड़ी में प्लास्टिक स्क्रैप के बजाए ई-स्क्रैप भरा था। इस पर व्यापारी से तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। परचून के सामान से भरी सात गाड़ियों की जांच में भी बिल के सापेक्ष अधिक माल होने की पुष्टि हुई। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि दिल्ली से अलीगढ़, बरेली, बदायूं जा रहा परचून के सामान की बिल में कीमत कम दर्शाई गई थी। इसके बाद सभी वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया गया। इसके अलावा लोहे के पाइप, सरिया, एंगल समेत अन्य सामान से भरी 18 गाड़ियां और भी पकड़ी गईं। कई गाड़ियों में ई-वे बिल से अधिक माल था। तीन गाड़ियां बिना ई-वे बिल के थीं। सभी वाहनों पर कुल 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 23 गाड़ियों के मालिकों की ओर से जुर्माने की राशि जमा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें