फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत, मची चीख-पुकार

Thu, 29 Oct 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, अहमदगढ़ (बुलंदशहर)

सार

दौलतपुर खुर्द-जहागीराबाद मार्ग पर तालबिबियाना गांव के पास बुधवार को ई-रिक्शा खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में रीना और ज्योति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौलतपुर खुर्द-जहागीराबाद मार्ग पर स्थित गांव तालबिबियाना के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव  दौका निवासी ज्योति 20 वर्ष व खुशी और थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कतियावली निवासी रीना 40 वर्ष पत्नी पंकज कुमार बुधवार शाम करीब 4 बजे ई-रिक्शा में बैठ कर अपने गांव दौका की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव तालबिबियाना के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें ई-रिक्शा चालक समेत ज्योति, खुशी और रीना गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अनूपशहर चिकित्सालय भेज दिया।

वहां उपचार के दौरान रात्रि में रीना की मौत हो गई और घायल ज्योति को हापुड़ रैफर कर दिया। वहां रात्रि में उपचार के दौरान ज्योति की मौत हो गई। मृतका ज्योति के चाचा राकेश पुत्र रघुनंदन ने ई-रिक्शा चालक खिलाफ मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के चाचा राकेश कुमार की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें