फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला देवीपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दुलाल मंडल 50 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल नगर की यमुनापुरम कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार की शाम वह नगर के देवीपुरा में सवारी को छोड़कर आ रहे थे। चार खंभा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर में उनकी मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें