फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने पहुंचा था, मौत मिल गई: टैंकर और कैंटर के बीच दबा प्रिंस, NH-34 पर दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांपी रुह

Tue, 14 Jul 2026 04:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार


राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक व कैंटर चालक दोनों को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कैंटर चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
खुर्जा स्थित एनएच 34 पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर वाजिदपुर कट के पास मंगलवार दोपहर को खड़े टैंकर और पीछे से आ रहे कैंटर के बीच में दबने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे में कैंटर चालक भी घायल हो गया, जिसको जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


टायर में पंक्चर लगवाने के लिए बुलाया था प्रिंस को
खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एनएच 34 पर वाजिदपुर कट के पास पानी के टैंकर का टायर पंक्चर हो गया था, जिसके टायर में पंक्चर लगवाने के लिए चालक ने एक ई-रिक्शा लिया था। कैलाश कट के पास से पंक्चर लगवाकर चालक ई-रिक्शा में टायर रखकर टैंकर के पास लेकर आ गया। 

जा ही रहा था कि मौत बनकर आ गया कैंटर
इसके बाद ई-रिक्शा चालक प्रिंस (18) निवासी मुरारी नगर कॉलोनी खुर्जा वहीं खड़ा था। ई-रिक्शा मोड़कर वह वहां से जाने ही वाला था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। प्रिंस अपने ई-रिक्शा के साथ टैंकर और कैंटर के बीच में दब गया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसमें कैंटर चालक उमर भी घायल हो गया। वहीं टैंकर चालक वहां से फरार हो गया। 

डॉक्टरों ने प्रिंस को किया मृत घोषित
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक व कैंटर चालक दोनों को जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कैंटर चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस चालक आशिष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक उमर निवासी एटा जनपद से मिली जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे। अचानक कैंटर का अनियंत्रित हो गया था, जिसके बाद टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस का बयान
हाइवे पर पानी के टैंकर और कैंटर के बीच में दबने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। कैंटर चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें