फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पालिका चिन्हित करे डंपिंग ग्राउंड: डीएम

Mon, 26 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
dumping ground - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्रांउड चिन्हित करने के लिए डीएम ने निकाय अफसरों को एक सप्ताह का समय दिया है। डीएम ने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नगर निकायों में डंपिंग ग्रांउड नहीं होने से कचरे का सही ढंग से डिस्पोजल नहीं किया जा रहा है। कचरे को या तो बर्न किया जा रहा या गलियों में फेंक दिया जाता है। ऐसे में निकाय क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लग गया है।

गंदगी की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने पिछले दिनों सभी निकाय अफसरों से डंपिंग ग्रांउड के लिए जमीन तलाशने का आदेश दिया था। आदेश के बावजूद निकाय अफसरों ने कुछ नहीं किया। अफसरों की शिथिलता के बाद डीएम कार्रवाई के मोड में आ गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने सभी नगर पालिका के ईओ को एक सप्ताह के भीतर डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने वाले अफसरों को डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि शासन का फोकस सफाई व्यवस्था पर है। ऐसे में अफसरों के शिथिल होने का मतलब गैर जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें