बुलंदशहर में नगर कोतवाली के शिकारपुर बाईपास रोड पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। मौके पर ही डंपर के नीचे आने से युवक और युवती के चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने बमुश्किल ट्रैफिक को रोक अस्त व्यस्त शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क पर चल रहे राहगीरों के हादसे को देखकर होश उड़ गए। दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख आप विचलित भी हो सकते हैं।