फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंधी बारिश से जगह-जगह टूटे तार, गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/चोला। आंधी- बारिश से शुक्रवार शाम पेड़ टूटने से जगह-जगह फाल्ट हो गया। गुलावठी सिकंदराबाद और शिकारपुर क्षेत्रों में घंटों आपूर्ति ठप हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने से सिकंदराबाद क्षेत्र में करीब 32 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस यातायात को सुचारू करने के लिए जेसीबी की मदद से पेड़ हटाने में लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे आई आंधी, बारिश में बुलंदशहर ककोड़ मार्ग पर चोला क्षेत्र में गांव बंचावली, सुल्तानपुर, खवासपुर में कई स्थानों पर पेड़ टूट कर विद्युत लाइनों को तोड़ते हुए बुलंदशहर ककोड़ मार्ग पर गिर गए। विद्युत लाइनों के टूटने से क्षेत्र के चोला, गंगरौल विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जिससे दोनों उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के करीब 32 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं सड़क पर पेड़ों के गिरने से बुलंदशहर ककोड़ मार्ग के बाधित होने से मार्ग पर जाम लग गया।
करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से सड़क से पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारु करने के प्रयास में जुटी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस सड़क से पेड़ हटाकर यातायात को सुचारु करने के प्रयास में जुटी है। वहीं गुलावठी और शिकारपुर में भी आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन



लाइनों के टूटकर गिरने से सुरक्षा की दृष्टि से चोला, गंगरौल उपकेंद्र की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। लाइनों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

- बलदेव सिंह, एसडीओ, ककोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें