फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में बारिश के चलते कम पहुंचे मरीज

विज्ञापन
पहासू के बनैल पीएचसी पर मरीज की जांच कर परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/छतारी/पहासू। जिले में रविवार को 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। रविवार को बारिश के चलते आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने पंंजीकरण करा प्राथमिक उपचार का लाभ लिया। आरोग्य मेले में वायरल बुखार से पीड़ित 504 से अधिक मरीजों ने पहुंच जांच एवं परामर्श लिया। इसके अलावा मेले में एलर्जी, सर्दी-जुकाम, खांसी, नेत्ररोग, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान नरसेना के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ ने और पहासू के बनैल पीएचसी में फार्मासिस्ट ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर सुबह 10 बजे करीब सीएचओ ललित कुमार मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज सोनू ने बताया कि शरीर पर एलर्जी होने पर विशेषज्ञ को दिखा दवा ली है। सीएचओ ललित कुमार ने बताया कि मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग आदि के 65 मरीजों ने परामर्श लिया। साथ ही दवा वितरित की गई। इसमें बुखार के 20 मरीज शामिल रहे। पहासू क्षेत्र के गांव बनैल स्थित पीएचसी पर दोपहर करीब 12 बजे फार्मासिस्ट दुर्गेश गौड़ मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज अशोक ने बताया कि एलर्जी से परेशान हूं। मेले में दवा एवं उपचार कराने आया हूं। फार्मासिस्ट दुर्गेश गौड़ ने कहा कि 29 मरीजों को परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया। इसमें बुखार के पांच, एलर्जी के आठ और डायरिया के पांच मरीज शामिल रहे।
छतारी पीएचसी पर सुबह करीब 11:30 बजे आयुष चिकित्सक डॉ. उज्मा चिश्ती मरीजों को परामर्श देती मिली। अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। डॉ. उज्मा चिश्ती ने बताया कि पीएचसी पर 247 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें 149 महिला, 65 पुरुष एवं 33 बच्चे शामिल रहे। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, बीसा काॅलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। उधर, अन्य पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में सभी जगह अधिकांश मरीज बुखार के रहे।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कहीं से भी लापरवाही की कोई शिकायत नहीं मिली है। बारिश के चलते मरीज कम पहुंचे हैं। अधिकांश मरीज बुखार के रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें