फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा में कटान होने के कारण 400 मीटर और बढ़ गई पुल की लंबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा नदी पर बनाए गए पुल को पूरा करने के लिए अब 400 मीटर अतिरिक्त निर्माण करना पड़ेगा। गंगा कटान के बाद आईआईटी रुड़की की टीम ने निरीक्षण किया है। बताया जा रहा है कि 10 जून तक टीम अपनी निरीक्षण रिपोर्ट दे देगी, इसके बाद प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि पुल का निर्माण पूरा होने में अभी दो साल का समय और लगेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में शासन ने ऊंचागांव के माली की मढैया से अमरोहा को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर एक किमी लंबा पुल बनाने के लिए 83 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। जुलाई 2025 तक पुल का निर्माण पूरा करने का दावा किया गया था। इसी दौरान गंगा नदी ने अमरोहा की ओर करीब 400 मीटर तक कटान कर दिया। इस वजह से निर्माण रुक गया।
पिछले सप्ताह विशेष सचिव पशुधन देवेश कुमार पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था। पिछले सप्ताह ही आईआईटी रुड़की की टीम ने भी निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि पुल की लंबाई करीब 400 मीटर और बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए अतिरिक्त करीब 50 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। कार्य की कुल लागत बढ़कर 133 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन




मार्च 2024 में निर्माण के दौरान गिरे थे तीन बीम

30 मार्च 2024 को कार्यदायी संस्था की ओर से बीम डालने का कार्य किया गया था। रात के समय में तीन बीम गिर गए थे। मामले में जांच के बाद ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सेतु निगम के दो अभियंताओं के निलंबन की कार्रवाई की गई थी।



काली नदी पुल के निर्माण की गति धीमी

शहर के मुख्य बाईपास के चौड़ीकरण के लिए काली नदी पर दूसरा पुल बनाया जा रहा है। पूरे कार्य पर करीब 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल के निर्माण की गति धीमी होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन पिछले छह माह में केवल 35 फीसदी काम पूरा हुआ है। मुख्य बाईपास पर वाहनों का दबाव अधिक होने, चौड़ीकरण के लिए सड़क की खोदाई होने के बाद अब जाम से लोगों को परेशानी हो रही है।





आईआईटी रुड़की की टीम ने निरीक्षण किया है। 10 जून तक रिपोर्ट मिलने की संभावना है। शासन स्तर से विशेष सचिव के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता व विभाग के अभियंताओं की टीम ने भी निरीक्षण किया था। आईआईटी रुड़की की टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप गुप्ता, प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें