फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: केबल कटने से साढ़े तीन बजे तक गुल रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। हाईवे पर भीमपुर दोराहा से डिबाई की ओर सीएनजी पाइपलाइन बिछाने के दौरान 11 केवीए लाइन का केबल कट गया। केबल कटने के बाद केबल में आग लग गई, इसके चलते करीब दो सौ मीटर केबल बर्बाद हो गया। केबल कटने के कारण देर रात करीब साढ़े तीन बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

क्षेत्र में सीएनजी पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। गांव सबलपुर के पास शुक्रवार शाम को कार्य करने के दौरान जेसीबी से 11केवीए केबल कट गया। केबल कटने के बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। देर रात साढ़े तीन बजे तक महादेव चौराहा, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, मोहल्ला मंडी हरदेव समेत करीब दस मोहल्लों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली निगम के एक्सईएन देवेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात करीब साढ़े तीन बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। केबल कटने के बाद जेई संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर 5.5 लाख रुपए का नुकसान बताते हुए जेसीबी सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें