फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर दंपति को पीटने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर दंपती को पीटने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में रविवार शाम तेज आवाज में म्यूजिक बजाने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दंपती ने नशे में धुत होकर पीटने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में पुलिस की जीप में शराब का पव्वा भी दिखाई दे रहा है। मामले में एसएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

नानक जाटव के यहां म्यूजिक बज रहा था। मोहल्ले के ही एक युवक ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर नानक के घर जाकर विरोध किया। बावजूद इसके म्यूजिक की आवाज कम न करने पर उक्त युवक ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंची। नानक का आरोप है कि पीआरवी में सवार दोनों पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में धुत होकर उन लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाई होते देख नानक की पत्नी अनीता बीच बचाव के लिये मौके पर पहुंचीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी नही बख्शा और उनकी भी पिटाई कर डाली। पुलिसकर्मियों द्वारा दंपती की पिटाई होती देख मौके पर दर्जनों महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पीआरवी को घेरकर काफी देर तक हंगामा किया। पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों ने एक जीप को फोन करके मौके पर और बुला लिया। बाद में नशे में धुत पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो में पुलिस जीप में शराब का एक पव्वा पड़ा हुआ दिख रहा है। ऐसे में उनके शराब के नशे में होने की घटना से इंकार नही किया जा सकता है। बाद में पुलिस नानक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों को थाने बुलाकर नशे की जांच कराई गई। किसी पुलिसकर्मी ने शराब नहीं पी रखी थी। हो सकता है की पुलिस जीप में पड़ा शराब का पव्वा मोहल्ले के लोगों ने डाल दिया हो।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। उक्त प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जो भी दोषी पाया जायगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें