फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
शुक्रवार सुबह बादल छाने व बूंदाबांदी के दौरान इस तरह का रहा मौसम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बृहस्पतिवार की देर रात अचानक घने बादल छा गए और तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस देख किसानों की चिंता बढ़ गई। शुक्रवार को दिन में भी बूंदाबांदी हुई। अब भी बादलों की आवाजाही बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम के बीच बृहस्पतिवार की रात तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी हुई। इसे देख किसानों की नींद उड़ गई। सुबह करीब 11 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन हल्की ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 45 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। ऐसे मौसम में फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
किसान प्रवीन कुमार और समय सिंह का कहना है कि पिछले दिनों भी तेज हवाओं के बीच आई बारिश से गेहूं, सरसों व आलू की फसल को काफी नुकसान हो चुका है। इसका असर आम के बौर पर भी पड़ा है। बारिश के चलते खेतों में गेहूं की फसल गिर गई और कटी फसल भीग गई। सरसों की फसल और आलू की फसल को भी नुकसान हुआ। फसल गीली होने से उठाने का काम प्रभावित हो गया। फिर से तेज हवा और बारिश से नुकसान बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अभी तक सरसों की फसल नहीं सूखी और आलू की खुदाई भी जहां-तहां शुरू हुई है। यदि अब फिर से बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग ने अभी इसी तरह का मौसम रहने और बारिश होने का अनुमान जताया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें