फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 95 लाख से बनी नाली, फिर भर रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। ग्राम नगलाबंशी में 95 लाख की लागत से बनाई गई नाली भी ग्रामीणों को जलभराव से निजात नहीं दिला सकी। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। अधिकारियों की उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण भारत सोलंकी, सुमित सोलंकी, ग्राम प्रधान सुनील सोलंकी, शूरवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, नौनिहाल सिंह, जगदीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, राहुल, विजय आदि ने बताया कि गांव के पानी की निकासी के लिए जिला पंचायत ने अपनी निधि से गांव में 95 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया था। निर्माण में पूरी तरह से अनियमितता बरती गई। नाली को रास्ते से ऊपर उठाकर बना दिया गया। ढलान भी ठीक प्रकार से नहीं किया। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जल निकासी नहीं होने के कारण गांव की अधिकांश गलियों में हर समय पानी भरा रहता है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत पर अधिकारी पहुंचे तो लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्राम प्रधान सुनील सोलंकी ने कहा कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी भी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों को अफसरों की लापरवाही का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें