फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और उल्लास से मनाई बाबा साहेब की जयंती

Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Dr. Ambedkar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में बृहस्पतिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। समाज की ओर से जनपद में जगह-जगह कार्यक्रम हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने इस दौरान बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया ।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से अंसारी रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण करने का सिलसिला जारी रहा। बसपा की ओर से पार्टी कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। सत्यदेव गौतम ने भारत सरकार से बाबा साहेब का म्मान और 14 अप्रैल को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर लक्ष्मीकांत जाटव, रवि कुमार, बबलू गौतम, जगन सिंह धाकड़, रवि अनोना, कमलेश जाटव, गजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।
आईटीओ आफिस पर बाबा साहेब की जयंती मनाई और भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर राजकुमार गौतम, प्यारे लाल गौतम, रवि कुमार, योगेंद्र सिंह, दीपिका जाटव रहे।
विज्ञापन


उधर जन सूचना अधिकार एसोसिएशन की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गांधी नगर सांठा में समाज के लोग जुलूस निकालकर अंसारी रोड चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। बसपा नेताप वीर सिंह गौतम, नीतू बराल, जयपभगवान जाटव, सुभाष ऐंचोरा, मनोज कुमार रहे। गांव बदनौरा में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई। यह जानकारी इंजी. बाबू सिांह ने दी।

ग्राम शाहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चौ. जगमाल सिंह, अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, महिला अध्यक्ष बबली, सोनम, नीतू, हेमा, प्रीति रहीं। संजीवनी उजाला मूवमेंट की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित खैर सहित अन्य संस्था के अध्यक्षों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से महिला जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर इं. देव भास्कर, वीपी सिंह, राजेंद्र सिंह, मंजू बाबा, मिथलेश, नीरु गौतम रहे।

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, महासाचिव राहुल यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी अख्तर, शुजात आलम एडवोेकेट, चौ. चंद्रपाल सिंह शामिल रहे। शिकारपुर में भाजपा नेता पंडित राम अवतार शर्मा की अगुवाई में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर विचार गोष्ठी भी की। राष्ट्रीय लोकदल ने कैंप कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सुधीर, दीपू सिरोही, सुनील चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, सुधीर लोधी और हरपाल सिंह रहे।

आम आदमी पार्टी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की। इस दौरान जिला संयोजक विकास शर्मा, उपेंद्र शर्मा, रहे। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवीपुरा द्वितीय में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं. देवेंद्र सिंह लोधी के आवास पर बाबा साहेब को याद किया गया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर बजरंग दल के नगर मंत्री हरिशंकर शर्मा, अनिल कुमार, शिवम घंसल, नितिन और हेमंत ने भी माल्यार्पण किया। जहांगीराबाद में पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता  अध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय ने की। शाईन शिलर स्कूल, स्वामी विवेकानंद हॉस्टल, उमा देवी स्कूल, बी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जनता इंटर कॉलेज में भी अंगेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें