फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता को बदनाम करने वाला काम न करें : शिवा चौधरी

विज्ञापन
प्रदर्शनी उपाध्यक्ष के आवास पर जानकारी देते हरियाणवी कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। हरियाणवी गायकी से दुनियाभर में पहचान बना चुके अमन जाजी व शिवा चौधरी रविवार को बुलंदशहर पहुंचे। जेठ मेरा से थानेदार जी के गांव. बिचारे चौकी से... शिवा चौधरी और जी लागे से बाब्या मैं... गीत से अमन जाजी प्रसिद्ध हुए हैं। जिला प्रदर्शनी में हरियाणवी नाइट से पूर्व प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर दोनों कलाकार मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि मेहनत पर भरोसा रखें और कोई गलत काम मत करें, जिससे परिवार को झुकना पड़े।
विज्ञापन

हरियाणवी कलाकार शिवा चौधरी ने कहा कि 2019 में इंडियन आइडल में भागीदारी के बाद कोरोना काल में सोशल मीडिया ने काफी सपोर्ट किया। सोशल मीडिया पर उनके काफी फालोवर हैं। कहा कि हर लड़की के अपने अलग-अलग सपने हैं। अपने सपनों के बारे में परिवार से बात करें। उन्हें बताएं कि आप जाे कर रही हैं वो सही है। जब आप परिवार से बात करते हैं तो परिवार भी आपको सपोर्ट करता है। जो करें अच्छे से और पूरी मेहनत से करें। एक न एक दिन आपको अपनी मंजिल जरूर मिलेगी। मैंने अपने सच्चे और अच्छे दिल से काम किया और हमारी मेहनत रंग लाई।
हरियाणवी कलाकार अमन जाजी ने कहा कि 2019 से गायकी में कदम रखा। सबसे पहले 52 गज के दामन पर एक्टिंग की। इसके बाद तू ना मस्तावे मरजाणी तेरे मुश्किल भाग ये जागे.. से काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद जी तो मेरा ऐसा करें... समेत अन्य हिट गाने गाए। अब सबसे ज्यादा मेरा जी लागे से बाब्या मैं, मने और ना भावे बाबे में.. गाने को उत्तर प्रदेश के लोगों से काफी सपोर्ट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें