फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में दबंग ने घर पर चलाई गोली, दरवाजा चीरती हुई घर के पंखे में लगी; परिवार में दहशत

Tue, 19 May 2026 05:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने एक घर पर गोली चला दी। गोली दरवाजा चीरते हुए पंखे में जा लगी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
दबंग ने घर पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर गोली चलाई गई। इस घटना से परिवार दहशत में है। बीती रात मंजों उर्फ मंजू पत्नी राजकुमार के घर पर एक युवक ने गोली चलाई। गोली लकड़ी का दरवाजा चीरती हुई घर के पंखे में जा लगी।
विज्ञापन


घटना से पहले शाम को दबंग ने परिवार की स्कूटी भी तोड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को खाली कारतूस भी सौंपा है। मकान पर गोली चलाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें