फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में मृत मिली एक डॉल्फिन

विज्ञापन
नरौरा के नरवर गंगाघाट के निकट मृत मिली डॉल्फिन व मौजूद अधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गंगा नदी में मृत मिली डॉल्फिन
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगा नदी में शुक्रवार को एक डॉल्फिन मृत मिली है। इसकी सूचना पाते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे अपने कब्जे में लेे लिया। किस वजह से इसकी मौत हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।
विज्ञापन

गंगा नदी को गढ़ गंगा पुल से लेकर नरौरा तक के क्षेत्र को रामसर साइट के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र से गुजर रही गंगा नदी में डॉल्फिन के अलावा कछुआ और घड़ियाल अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। गंगा नदी के इस क्षेत्र में अब तक 36 डॉल्फिन विचरण कर रही थी। इनकी कलाबाजियों को देखने के लिए लोग अक्सर गंगा किनारे भी पहुंचते हैं। आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोग भी उनकी कलाबाजी को देखने के लिए अपने को रोक नहीं पाते हैं। डॉल्फिन की देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंप गई है। एडीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि जो डॉल्फिन मृत पाई गई है। उसकी उम्र करीब दो वर्ष है। अब तक गंगा नदी के रामसर साइट में 36 डॉल्फिन विचरण कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा में डॉल्फिन की गिनती शुरू हो गई है। गिनती करने वाली टीम जल्द ही जनपद में पहुंचने वाली है। डॉल्फिन की मौत के कारणों पर गौतम सिंह ने बताया कि अभी उसकी मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पा रहा है। मृत डॉल्फिन का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें