फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झमझम रेस्तरां के बर्तन में खा रहे थे कुत्ते-बिल्ली, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड स्थित झमझम रेस्तरां में कुत्ते व बिल्ली द्वारा बर्तनों को जूठा करने का वीडियो वायरल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। टीम ने रेस्तरां से दूध, खोया व लस्सी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। साथ ही वीडियो के संंबंध में दुकान मालिक को नोटिस दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें रेस्तरां के अंदर रखे बर्तनों को कुत्ते - बिल्ली जूठा कर रहे थे। बर्तन में रखे पदार्थ खा रहे थे। इस तरह की गंदगी व लापरवाही से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। वीडियो की जांच की गई तो वह खुर्जा के जीटी रोड स्थित झमझम रेस्तरां व स्वीट्स का था।
विभाग की एक टीम को बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजा गया। इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राम मिलन राणा, संजीत कुमार शामिल थे। मौके पर वीडियो के अनुसार इतनी गंदगी नहीं मिली। दुकान से दूध, खोया व लस्सी के सैंपल लिए गए। दुकान मालिक को सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा। नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें