फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुत्ते ने छह लोगों को किया जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
कुत्ते के हमले में जख्मी साक्षी। संवाद
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में मंगलवार को एक कुत्ता आने-जाने वाले लोगों पर हमला करने लगा। कुत्ते ने करीब छह लोगों पर हमलाकर जख्मी कर दिया। उसने गांव के कुछ कुत्तों को भी काट लिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों के लाठी-डंडे लेकर आने पर कुत्ता जंगल की ओर भाग गया। कुत्ते के हमले से जख्मी कुछ लोगों ने एआरवी लगवा ली है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूरज व पूरन ने बताया कि मंगलवार को एक कुत्ता आने-जाने वाले लोगों को काटने लगा। जो भी आता उसके पैर पर काटने को दौड़ता। कुत्ते ने सीमा पत्नी जसवीर, साक्षी पुत्री इंद्रपाल, मुकेश पुत्र मंसूरी सिंह, सुनीता पत्नी विनोद सिंह, ऐश्वर्या पुत्री योगेश के पैर टांग में देवेंद्र पुत्र पूरन सिंह के हाथ में काट कर घायल कर दिया।
साक्षी, सविता और देवेंद्र ने जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एआरवी लगवाई। जबकि अन्य ने निजी अस्पताल जाकर एआरवी लगवाई। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता जंगल की ओर भाग गया। जंगल की ओर किसी भी बच्चे को जाने से रोका जा रहा है। ताकि कोई जख्मी न हो जाए। उधर, पागल कुत्ते ने गांव के अन्य कुत्तों को भी काट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iअस्पताल में एआरवी उपलब्ध है ग्रामीणों को सीएचसी आकर वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई है। - डॉ. आशीष मुद्गल, जहांगीराबाद सीएचसी प्रभारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें