फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल में मरा कुत्ता, प्रधानाध्यापिका से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
गांव महमूदपुर स्थित संविलियन विद्यालय, जहां, कमरे में बंद होने के कारण कुत्ते की मौत हुई।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर। गांव महमूदपुर स्थित संविलियन विद्यालय में शनिवार को छुट्टी के दौरान शिक्षक के कमरों व स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिए गए। इस दौरान एक कुत्ता कमरे में बंद रह गया। कुत्ता देर रात तक भौकता रहा। कुत्ते की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने सोमवार को इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षकों के साथ क्षेत्र के बीईओ को दी। मंगलवार को भूख और प्यास से व्याकुल कुत्ते ने कमरे में ही दम तोड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अमन कुमार गुप्ता ने बताया कि कुत्ते को कमरे से बाहर निकलवा कर दफना दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें