फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काटा, लगवाई एआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मांगलौर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काट लिया। इसमें पांच के जख्म गहरे होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शेष ने जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर व निजी चिकित्सालय पहुंच एआरवी लगवाई। बाद में कुत्ते को ग्रामीणों ने मार डाला। उधर, जिला अस्पताल में मांगलौर गांव के पीड़ित समेत 119 लोगों को एआरवी लगाई गई।
गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव का एक कुत्ता पागल हो गया। उसने मां ब्रह्मकौर (70) के अलावा नौ बुजुर्ग समेत करीब 25 लोगों को काट लिया। घायलों में सुखवीरी (75), सोन देवी (82), सरोज देवी (70), कमलेश देवी (55), सहजो देवी (55) व उधम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि मां ब्रह्मकौर सुबह बच्चों को स्कूल वैन में छोड़ने के लिए गई थीं। तभी कुत्ते ने पैर पर काट लिया। किसी तरह लोगों ने कुत्ते को भगाया तो वह उन पर भी झपट पड़ा। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 119 लोगों में से 58 को एआरवी की पहली, 48 को दूसरी, पांच को तीसरी एवं आठ को चौथी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ.प्रदीप राणा ने बताया कि मांगलौर गांव से करीब पांच-छह ओपीडी व चार ग्रामीण इमरजेंसी में पहुंचे। इन सभी ने कुत्ते के काटने की बात कही। सभी को एआरवी लगवा दी गई। साथ ही अधिक जख्मी लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें