संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचागांव। क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक चिकित्सक न होने पर स्टाफ नर्स ने मरीजों को परामर्श दिया। वहीं, कुछ मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे।
सीएचसी ऊंचागांव पर तीन चिकित्सक तैनात है। वहीं, गर्मी के दिनों में ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे है लेकिन, शुक्रवार को 11 बजे तक एक भी चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे। चिकित्सक के न होने पर स्टाफ नर्स ने कमान संभालते हुए मरीजों को परामर्श दिया। मरीज राकेश व मुकेश लोधी ने बताया कि 11:30 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में नहीं आए तो बिना परामर्श के लौटना पड़ा। मरीज रनवीर सिंह व बहादुर ने बताया कि ओपीडी से अक्सर चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं। स्टाफ नर्स ही परामर्श देता रहता है। मरीज अवधेश व सतपाल ने बताया कि गई बार चिकित्सक न होने की उच्च अफसरों से शिकायत की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। सीएचसी प्रभारी डॉ.आदित्य कुमार वर्मा ने कहा कि एक चिकित्सक के भाई का देहांत होने पर वह अवकाश पर है। महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं। में विभागीय कार्य से मीटिंग में शामिल रहा।