फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली की शिकायतें अधिक आने पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। ऊर्जा निगम की अधिक शिकायतें आने पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली के लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों से वाणिज्य कर विभाग की वसूली की जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 32 फीसदी अधिक वसूली की गई है। एसआईबी टीम की ओर से इस वर्ष 1.93 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। ऊर्जा निगम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक 94 फीसदी वसूली की जा चुकी है। पिछले साल यह 78 फीसदी थी। ऊर्जा निगम की अधिक शिकायतें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी समितियों की राजस्व वसूली धीमी पाए जाने पर अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक से नदारद रहने वाले मंडी सचिव और बाट-माप अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त विवेक मिश्र, एडीएम प्रशासन डॉ.प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम को दिया प्रशिक्षण
डीएम सीपी सिंह ने शनिवार को जिले के सभी एसडीएम के साथ बैठककर चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मतदाता सूची, मतदेय स्थल, एएमएफ की व्यवस्था, आचार संहिता का पालन कराने, ईवीएम, पोस्टल बैलेट से मतदान समेत अन्य जानकारियां अधिकारियों को दी। डीएम ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे में आवश्यक है कि अधिकारी सौंपे गए कार्य को पूरी जिम्मेदारी से समय पर पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें