फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कलक्ट्रेट में डीएम, विकास भवन में सीडीओ ने दिलाई पंच प्रण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीएम सीपी सिंह ने कलक्ट्रेट तो सीडीओ कुलदीप मीना ने विकास भवन परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। नगर पालिका की ओर से मलका पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर सभासदों और अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सीपी सिंह ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस दौरान ही जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अधिकारी, शिक्षक, प्रधान व अन्य कर्मचारियों ने एक-एक कुपोषित बच्चा गोद लेकर कुपोषण मुक्त जिला बनाने की शपथ ली। मलका पार्क में नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी, अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने सभासद और अधिकारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में राष्ट्र चेतना मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए जिले के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सैकड़ों छात्रों ने मेरी माटी मेरा देश तथा माटी को नमन, वीरों काे वंदन कर विकसित भारत के लिए पंच प्रण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन एके शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल जयप्रकाश सिंह, कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आकर्ष दीक्षित, आईपी कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. पूनम पालीवाल आदि ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ किया। मौके पर सुखदेव शर्मा, योगेश गुप्ता, अजय कुमार, शरद साईं, त्रिभुवन, संजय गोयल, ब्रजेश कुमार, नईम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरी शंकर कालेज में दिलाई गई शपथ

नगर के गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय और सेक्रेट हार्ट्स स्कूल में पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गौरीशंकर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने शपथ लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर कालेज की प्राचार्य डॉ. अंशु बंसल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा शर्मा समेत अन्य ने देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने मेरी माटी मेरा देश विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें