फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएम ने प्रधानों के दिए शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहें और अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों की सफाई कराएं, ताकि कांवड़िए उनका प्रयोग कर सकें। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर अपने गांव की सीमा में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था कराएं। साथ ही गांव में बने सामुदायिक शौचालय को कांवड़ियों के उपयोग के लिए तैयार रखा जाए। इसके लिए बोर्ड भी लगाया जाए जिससे कांवड़िए शौचालय का उपयोग कर सके। कावंड़ शिविर लगाने वाले लोगों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के कोई भी शिविर नही लगाया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत शिविर में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही विद्युत के तारों को भी कवर रखा जाए। शिविर में महिला-पुरूष कांवड़ियों के विश्राम के लिए अलग-अलग कैंप बनाए जाएं। श्रद्धालुओं को शुद्ध-गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और इसके लिए सूची भी लगाई जाए। फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में बनने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करते रहे।
कांवड़ यात्रा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए शिविरों में प्लास्टिक की चीजों का उपयोग न करें। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए शिविर में तेज आवाज में डीजे न बजाए जाएं। एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा के लिए प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए ताकि, किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्व अपने मंसूबों में सफल न हो सकें। लोगों से अपील की कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाए। बैठक में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी देहात बीबी चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें