फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भोजन कर डीएम, एसएसपी ने परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय में भोजन करते डीएम और एसएसपी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। चोला क्षेत्र के कौंदू में बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय का डीएम, एसएसपी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी ने विद्यालय में बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्रों को दिए जा रहे भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने कक्षा में पढ़ रहे बच्चों से अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की जानकारी ली। सवाल करने पर बच्चों ने सही उत्तर दिए। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को जीवन में सफलता के तरीके भी बताए। प्रधानाचार्य से बच्चों एवं अध्यापकों के आवास की व्यवस्था की जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए बालिका कैंटीन में जाकर जानकारी की। निरीक्षण के समय पानी की टोटी, भवन में सीलन देख संबंधित को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में मेरठ एवं मुरादाबाद मंडल के श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, खाना और आवास की व्यवस्था है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें