फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी न बन जाए महामारी, दौड़े अफसर

Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतपुर गांव में दर्जनों ग्रामीणों के अज्ञात बीमारी की चपेट में आने की सूचना पर रविवार को प्रशासनिक और स्वास्थ्य अफसरों ने गांव का दौरा किया। डीएम और सीएमओ ने गांव में मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन


जांच के लिए नमूने लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार बीमारी के दौरान शरीर में दाने निकल आ रहे हैं। हालांकि सीएमओ ने चिकनपॉक्स होने से इंकार किया है।


खुर्जा क्षेत्र के गांव हजरतपुर में कई ग्रामीण एक सप्ताह से अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणाें ने बताया कि अज्ञात बीमारी चिकनपॉक्स की तरह है। जिसमें चेहरे पर दाने निकल रहें हैं।

यह दाने पूरे शरीर में फैल रहे हैं। पूरे शरीर में खुजली होती है और शरीर दुखने लगता है। मरीजों की जांच के लिए रविवार को गांव में कैंप लगाया।

डीएम बी. चंद्रकला और सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी रविवार को हजरतपुर पहुंचे। डीएम ने मरीजों का हाल जाना। डीएम ने खुद भी ब्लड की जांच करवाई और साफ-सफाई रखने को कहा।
विज्ञापन



ठंड कम होने पर बढ़ती है ऐसी बीमारी
फिजिशियन डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि ठंड कम होने के बाद गर्मी की शुरुआत हो जाती है। ऐसे मौसम में चिकनपॉक्स, खसरा, काला जार, डायरिया आदि बीमारियों के होने की संभावना बढ़ती है। 10 वर्ष तक के बच्चों में चिकनपॉक्स का खतरा ज्यादा रहता है।


पहासू के चार गांवों में फैली बीमारी
पहासू क्षेत्र के चार गांव नगला जगत, गंगागढ़, बहाऊ और सारंगपुर में अज्ञात बीमारी फैल गई है। काफी संख्या में ग्रामीण इस बीमारी के चपेट में हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।सीएमओ का कहना है कि जहां से भी कोई सूचना मिलेगी, जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें