बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को टांडा स्टेडियम में होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर बरेली में तीन जून से होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ट्रायल का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें वहीं खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिनका जन्म 2009 से 2010 के बीच हुआ हो। अंडर-17 खिलाड़ियों में 44, 46, 48, 50, 52, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75, 80 व 80 किग्रा. से अधिक भारवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।