फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

विज्ञापन
संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर बाहर निकलते जिला जज, डीएम और एसएसपी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद की कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गोष्ठी की। कलक्ट्रेट स्थित बैठक में जिला जज ने लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला जज के नेतृत्व में अधिकारियों ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बाल अपचारियों को दी जा रही खान-पान, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के सुधार और सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर जनपद के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें