फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला बदर ने की थी फायरिंग, पुलिस ने अब किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर की मढैया में बीते दिनों चोरी के शक में तोबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला युवक जिला बदर बदमाश निकला। थाना पुलिस ने एसएसपी की फटकार के बाद मंगलवार को लखावटी नहर पुल से उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह बरामद किया है। इस संबंध में करीब एक सप्ताह पूर्व ही एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन


गत अगस्त माह में गांव करीमपुर की मढेया में एक किसान के घर तीस लाख रुपये की चोरी हुई थी। पीड़ित का शक जिला बदर बदमाश मोनू पर था। इस शक को लेकर गोवर्धन पर्व पर बदमाश मोनू ने पीड़ित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। मामले में पीड़ित ने जिला बदर समेत कई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस ने जिला बदर को गिरफ्तार नहीं किया। एक सप्ताह पहले चौकी इंचार्ज की एसएसपी से शिकायत हुई। जांच में सामने आया की मोनू के जिला बदर होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर उसके घर पर दबिश तक नहीं डाली और खुद गोलीकांड के बाद चौकी इंचार्ज ने निष्पक्ष जांच न करते हुए जिला बदर का होटल चलवाते रहे। बाद में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज दल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए थे। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जिला बदर बदमाश लखावटी नहर पुल पर कहीं बाहर जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी घेराबंदी करते हुए उसे पकड़कर थाने ले आई। गिरफ्तार जिला बदर की पहचान मोनू उर्फ मोहन प्रताप सिंह निवासी करीमपुर मढैया के रूप में हुई। एसपी सिटी ने बताया कि जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें