फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मानसिक तनाव में युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में गांव गंगागढ़ निवासी एक 18 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते रामघाट स्थित एलजीसी (लोअर गंगा कैनाल) नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक लापता है, जिसकी तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें जुटी हुई हैं। गंगागढ़ निवासी धर्मपाल सिंह बघेल की रामघाट में मिठाई की दुकान है। बताया कि शनिवार देर शाम उनका पुत्र उदय कुमार दुकान से गांव जाने की बात कहकर निकला था। चश्मदीदों के मुताबिक, दुकान से कुछ ही दूरी पर उदय ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पिता धर्मपाल ने बताया कि उदय पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका उपचार चल रहा था। सूचना मिलते ही रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें