फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद, दो घंटे बाधित हुई शोभायात्रा

सार

मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद, दो घंटे बाधित हुई शोभायात्राबुलंदशहर।इसी बीच कुछ लोगों ने मां काली के स्वरूप का हाथ पकड़कर झटक दिया।श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी के वरिष्ठ मेला प्रभारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मां काली मंदिर में प्रवेश के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद, दो घंटे बाधित हुई शोभायात्रा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर में बुधवार रात श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी की शोभायात्रा के दौरान देवीपुरा स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर का कपाट खोलने को लेकर विवाद हो गया। दस दौरान चार-पांच लोगों ने मां काली के मुख्य स्वरूप का हाथ पकड़कर झटक दिया। इससे मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच शोभायात्रा करीब दो घंटे तक बाधित रही।
श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी की ओर से बुधवार रात सुनारों वाली गली स्थित गांधी चौक से श्री महाचंडी भवानी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देवीपुरा स्थित मां काली के मंदिर पहुंची तो कपाट बंद हो चुके थे। मंदिर का कपाट खोलने से इनकार करने पर कहासुनी हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने मां काली के स्वरूप का हाथ पकड़कर झटक दिया। इस पर मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराने पहुंचे पूर्व कमेटी अध्यक्ष कमल पंडित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मां काली के अन्य स्वरूपों ने खेलना बंद कर दिया। इससे मेला बाधित हो गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल, श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष अजय वर्मा समेत अन्य लोग नगर कोतवाली पहुंचे। वार्ता के बाद पुलिस ने पूर्व कमेटी अध्यक्ष को छोड़ दिया। बाद में अखाड़ा कमेटी ने मेले को चालू करवाया। श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी के वरिष्ठ मेला प्रभारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मां काली मंदिर में प्रवेश के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू किया। मंदिर खोले जाने पर वह लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

मां काली की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था। नगर कोतवाली पुलिस को भेजकर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें