फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन से चक्कर काट रहे दिव्यांग, नहीं बन रहा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पिछले तीन दिन से परिजन मानसिक काउंसलर कक्ष के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को तीन दिव्यांगों के परिजनों ने सीएमओ कार्यालय पहुंच शिकायत की। आरोप है कि शिकायत होने पर 12 बजे के बाद काउंसलर कक्ष में पहुंचीं।
विज्ञापन

चोला निवासी महेश ने बताया कि पुत्री बचपन से बोल नहीं पाती है। इसके लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर में आवेदन करने के बाद मानसिक रोग की काउंसलर से रिपोर्ट लगवाने को कहा। सोमवार को वह कक्ष में नहीं मिलीं। मंगलवार को भी नहीं मिलीं। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे पहुंचे तो 11 बजे तक नहीं आईं। इसकी शिकायत सीएमओ कार्यालय में की। इसके बाद करीब 12 बजे वह कक्ष में पहुंचीं। आरोप है कि इससे पूर्व कई अन्य दिव्यांग अपने परिजनों संग लौट गए। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। देरी से आ रही हैं तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें