फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 16 करोड़ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा डायट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत 16 करोड़ रुपये से संसाधन जुटाने के साथ ही आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। संस्थान को यह दर्जा मिलने के बाद शिक्षकों को और बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


शासन स्तर से प्रदेश में डायट काे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की योजना है कि शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक आवश्यकता व तकनीकी के अनुरूप विकसित किया जाए। डायट के प्राचार्य प्रवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं। इन सभी गतिविधियों के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए उपकरणों की खरीद के साथ अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान आईसीटी का प्रयोग कर सकेंगे। इससे बच्चों की अधिगम क्षमता में सुधार होगा। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए उन्हें डायट पर जाना होता है। ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए शासन को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। संभावना है कि इस प्रस्ताव पर शासन की ओर से जल्द मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन



ये होंगे कार्य

डायट स्तर पर गठित समिति की ओर से निदेशक, एससीईआरटी के निर्देशानुसार आवश्यक ले-आउट और एस्टीमेट तैयार किया गया है। पुराने प्रशासनिक भवन, कक्ष की मरम्मत के साथ ही नया प्रशासनिक भवन, क्लास रूम, लैब, आधुनिक लाइब्रेरी, रिकार्डिंग रूम, कंप्यूटर रूम, ऑडिटोरियम, सेमिनार हाल, स्टाफ क्वाटर, हॉस्टल आदि जरूरी कार्य होंगे। इस कार्य के पूरा होने पर डायट की सूरत बदल जाएगी और यहां पर डीएलएड करने वालों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें