फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नहीं हुआ डीजल का भुगतान, ई-रिक्शा से उठवाया गया कूड़ा

विज्ञापन
ई-रिक्शा में कूड़ा भरते नगर पालिका के सफाई कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीबीनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ की तकरार के कारण कूड़ा गाड़ियों में तेल नहीं डाला गया। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाया गया। शुक्रवार को ई-रिक्शा से कूड़ा उठाया गया। कूड़े के उठान में देरी से लोग परेशान हैं। अध्यक्ष-ईओ एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।



नगर पंचायत की अध्यक्ष गुड्डी देवी और ईओ गौरव कुमार के बीच तकरार के कारण क्षेत्र की जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोनों की तकरार के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को डीजल का भुगतान नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को पंप संचालकों ने तेल की आपूर्ति करने से ही इन्कार कर दिया। जिसके चलते कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में डीजल नहीं डाला गया, जिसके चलते कूड़े का उठान नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने गलियों से साफ-सफाई करते हुए जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगा दिए, लेकिन कूड़े का उठान न होने के कारण लोगों को बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने ई-रिक्शा के माध्यम से कूड़े का उठान कराया। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष और ईओ की तकरार के चलते कस्बे में विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते नगर पंचायत क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि डीजल के जो बिल हस्ताक्षर के लिए आए हैं उनमें हेराफेरी की गई है जिस वजह से हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। मामले की जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन




नगर पंचायत ईओ गौरव कुमार ने कहा कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। बिलों में कोई हेराफेरी नहीं है। पेट्रोल पंपों का नगर पंचायत पर दो से ढाई लाख रुपए बकाया है। भुगतान न होने के कारण डीजल की आपूर्ति नहीं की गई जिस कारण कूड़ा नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें