फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मुठभेड़ में घायल डिबाई का लाल, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ डिबाई का लाल, परिजन रहे परेशान
विज्ञापन

डिबाई। कानपुर देहात के थाना बिठूर के गांव बिकरू में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों में एक सिपाही बुलंदशहर के डिबाई का रहने वाला है। घायल होने की सूचना शुक्रवार सुबह सिपाही अजय ने परिजनों की दी। बताया कि उनके हाथ और पैर में गोली लगी है। घायल होने की सूचना पर परिजन चिंतित और परेशान हो गए हैं। देर शाम तक परिजन मोबाइल पर हाल लेते रहे। 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती अजय की पहली पोस्टिंग कानपुर देहात के थाना बिठूर में हुई। वह पिछले छह माह से इसी थाने पर तैनात हैं।
जिले के डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला शेखमचिस्ती निवासी अशोक कश्यप किसान हैं और खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटी हैं। तीनों बेटी पढ़ाई कर रही हैं। बड़ा बेटा राहुल भी स्नातक करने के बाद खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता है। राहुल से छोटा भाई 23 वर्षीय अजय कुमार कश्यप 14 मई 2019 को यूपी पुलिस में भर्ती हो गया था। नौकरी से पहले अजय एक कोचिंग सेंटर डिबाई में ही चलाते थे। इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले पांच और युवक 2019 में पुलिस में भर्ती हुए। भर्ती होने के बाद कोचिंग सेंटर को बड़ा भाई राहुल कश्यप देख रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में धूमधाम से मना था जन्मदिन
सिपाही अजय के भाई राहुल ने बताया कि 19 जून को अजय का जन्मदिन था। इसलिए वह 17 जून को छुट्टी आया था। 23 जून को वापस चला गया। अजय ने बड़ी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया था। अजय ने भर्ती के दौरान जिले में 16वां स्थान पाया था।
विज्ञापन

फोन पर की परिजनों से बातचीत
घायल अजय कुमार ने बड़े भाई राहुल को अस्पताल से ही अपने मोबाइल फोन से सुबह सात बजे कॉल की थी। इस दौरान उसने अपने साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी देकर अपनी हालत सही बताते हुये परिजनों से कानपुर न आने की बात भी कही। इसके बाद उसने अपने पिता अशोक कुमार व मां माला देवी से बात भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें