फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों के बच्चे मॉल में देखेंगे ‘धोनी की कहानी’

Sat, 15 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए मल्टीप्लेक्स में मूवी देखना किसी सपने से कम नहीं है। इन बच्चों का यह सपना पूरा करेगी नगर पालिका।
विज्ञापन


नगर पालिका 18 नवंबर को नगर की मलिन बस्तियों के 5 से 15 साल के करीब 250 बच्चों को एमएमआर मॉल के मल्टीप्लेक्स पर भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म को दिखाएगी।
विज्ञापन


इन बच्चों के लाने-ले जाने से लेकर इंटरवल के दौरान खाने पीने की व्यवस्था भी पालिका द्वारा की जाएगी।  नगर पालिका ने प्रत्येक बस्ती से 25 बच्चों को चिह्नित किया है। शहर की करीब 10 बस्तियों से इन बच्चों को मॉल ले जाकर फिल्म दिखाई जाएगी। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग का कहना है कि बच्चों को फिल्म दिखाने के बाद मॉल भी घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें