फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धरना स्थगित, अब विधायक-अफसर संग बैठकर हल निकालेंगे दोनों पक्ष

विज्ञापन
खानपुर के गांव परवाना के मुख्य गेट पर चल रहे कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों से वार्ता करते एसडीए
विज्ञापन
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के मुख्य गेट पर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के नाम से प्रस्तावित द्वार बनवाने की मांग पर धरने पर बैठे परिजनों ने मंगलवार को एसडीएम स्याना के हस्तक्षेप के बाद उसे स्थगित कर दिया है। अब दोनों पक्ष स्याना विधायक के आवास पर बैठकर अधिकारियों संग द्वार का हल निकालेंगे। हालांकि परिजनों ने धरनास्थल से शहीद की फोटो नहीं हटाई है। इस लिहाज से दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने एक पक्ष के कहने पर गौरव द्वार प्रस्तावित जगह पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का द्वार बनाने के लिए मजदूर भेज दिए थे। इसके विरोध में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों ने हंगामा करते हुए काम को रुकवाकर शहीद की फोटो लगाकर धरने पर बैठ गए।
वहीं, स्याना एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार मुन्ने खां, खानपुर थाने के इंस्पेक्टर संदीप मलिक चार गाड़ी फोर्स के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से धरना समाप्त करने की बात करते हुए कहा कि दोनों पक्षों की विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के यहां वार्ता होगी। उसी में समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसमें पीडब्ल्यूडी अफसर भी मौजूद होंगे। शहीद के परिजन सोनू पाठक ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर धरना स्थगित कर दिया गया है। हालांकि जब तक उसी स्थान पर गौरव द्वार नहीं बन जाता तब तक शहीद की फोटो वही पर लगी रहेगी।
विज्ञापन


.....

क्या था मामला

गत 20 मई 2020 को आतंकियों से लोहा लेते हुए गांव परवाना में जन्मे कर्नल आशुतोष शर्मा कुपवाड़ा में शहीद हो गए थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव के मुख्य गेट पर गौरव द्वार बनवाने की घोषणा की थी। जिला पंचायत से प्रस्ताव पास होने के बाद गौरव द्वार की फाइल एनओसी के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजी थी। अधिकारियों की उदासीनता से फाइल एनओसी के इंतजार में गौरव द्वार का निर्माण अधर में लटका पड़ा है।

......

Iगांव के मुख्य द्वार पर पुलिस को तैनात किया गया है। ताकि कोई भी पक्ष द्वार का निर्माण ना कर सके। फिलहाल दोनों पक्ष विधायक के साथ बैठकर समस्या का हल निकालेंगे। - संदीप मलिक, इंस्पेक्टर खानपुरI
विज्ञापन

Iधरने को स्थगित करा दिया गया है। दोनों पक्षों को कानून की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। - रविंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम स्यानाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें