बुलंदशहर। डीआईजी के दौरे के दौरान खुर्जा कोतवाली गेट पर हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद थाना प्रभारी अजय राय को हटा दिया गया था। अब उनके स्थान पर शुक्रवार देर रात को खानपुर के थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को खुर्जा का कोतवाल नियुक्त किया है। एसएसपी ने कुल छह थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
बृहस्पतिवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी के खुर्जा नगर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान दुष्कर्म पीड़िता के हंगामे के चलते एसएसपी ने खुर्जा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की। डीआईजी के जाने के बाद एसएसपी ने तत्कालीन कोतवाल पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया था।
इसके बाद अब खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को खुर्जा नगर का नया कोतवाल नियुक्त किया गया है। उनके अलावा निरीक्षक कविश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ककोड़ से प्रभारी निरीक्षक थाना छतारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक संदीप कुमार को थाना अध्यक्ष थाना छतारी से थाना अध्यक्ष थाना खानपुर, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना अध्यक्ष थाना अरनियां से थाना अध्यक्ष थाना ककोड़, और उप निरीक्षक रितेश कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष थाना नरसेना से थाना अध्यक्ष थाना अरनियां भेजा गया है। उप निरीक्षक वीरपाल सिंह को चौकी देहली गेट से थाना नरसेना का चार्ज सौंपा गया है।