फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धनंजय प्रताप सिंह ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। गाजियाबाद के डीएलएफ पब्लिक स्कूल में छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगासन भारत और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। धनंजय प्रताप सिंह ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने बताया कि भवांश गौड़, प्रज्ञा शर्मा और गौरांशी कौशिक ने एक-एक गोल्ड मेडल हासिल किया है। विद्यालय के योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने भी एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सभी विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी विजेताओं और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें