फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब लाने से इन्कार करने पर धमेंद्र ने की थी बलजीत की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। शराब लाने से इन्कार करने को लेकर हुए विवाद में धमेंद्र ने बलजीत की हत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी धमेंद्र को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के गांव गफूरगढ़ी निवासी बलजीत (40वर्ष) का गांव के जीतू के खाली पड़े मकान में शव मिला था। बलजीत के कान से खून बह रहा था। मृतक बड़े भाई फतेह सिंह ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गांव के ही धमेंद्र पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए धमेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कायस्थवाडा चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी धमेंद्र को मंगलवार को सिरोधन रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार को वह बलजीत के साथ जीतू के खाली पड़े मकान में बैठकर शराब पी रहा था। शाम के समय शराब समाप्त होने पर उसने बलजीत को शराब लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बलजीत ने शराब लाने से इन्कार कर दिया। जिसको लेकर उनमें विवाद को गया और उसने बलजीत को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर दीवार में जा लगा। उठने के बाद बलजीत फिर से उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने प्लास से बलजीत के सिर और कान पर करीब तीन वार किए।
जिससे बलजीत जमीन पर गिर गया और उसके कान से खून निकलने लगा। बलजीत के जमीन पर गिरने के बाद वह मकान के बाहर आकर सो गया। बाद में उसे जानकारी हुई कि बलजीत की मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल प्लास को मकान से बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें